Wednesday, February 6, 2008

हिंदीभाषियों को मौत के घाट

गुवाहाटी। असम के नार्थ कछार हिल जिले में उग्रवादियों ने रविवार की रात चार हिंदीभाषियों को जिंदा जला डाला। मनदारीसा गांव में हुई इस वारदात को ब्लैक विडो संगठन के सदस्यों ने अंजाम दिया। दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनकी पहचान देवेंद्र सिंह व संजय कुमार के रूप में की गई है। उग्रवादियों ने पांच घरों को भी जला दिया। उनकी मंशा पूरे गांव को फूंकने की थी। ग्रामीणों के जाग जाने से उनकी साजिश नाकाम रही। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
लोगों ने बताया कि उग्रवादियों ने अचानक यह हमला बोला। जैसे ही उन्होंने घरों में आग लगानी शुरू की, लोग जाग गए और शोरगुल मचाने लगे। इससे सभी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस इलाके को घेरकर उग्रवादियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यह गांव हिंदी बहुल है। इससे पहले कई बार ब्लैक विडो के उग्रवादी इस गांव को अपना निशाना बना चुके हैं। वर्ष 2005 में ब्लैक विडो ने हमला कर इसी गांव में चालीस हिंदीभाषियों को मौत के घाट उतार दिया था।

No comments: